दुर्ग में फिर से पकड़ाई अवैध शराब की खेप: 350 से अधिक अंग्रेजी शराब की पेटी जब्त… कई लाख रूपए आंकी जा रही कीमत; 2 अरेस्ट, मुख्य आरोपी सहित 2 फरार

दुर्ग। जिले के डांडेसरा गांव में सुबह-सुबह बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप दुर्ग पुलिस ने पकड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी गई शराब महाराष्ट्र की बताई जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, शराब चुनाव में खपाने के लिए लाई गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है, वहीं मुख्य आरोपी सहित दो लोग फरार बताए जा रहे। पूरा मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला को सूचना मिली थी कि पुलगांव थाना अंतर्गत जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में नागपुर की शराब लाई गई है और उसे खपाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने तुरंत ASP सिटी सुखनंदन रौठर के नेतृत्व में छावनी CSP हरीश पाटिल और कई थानों की पुलिस को मिलकर एक टीम बनाई। CSP हरीश पाटिल और उनकी टीम ने गुरुवार सुबह डांडेसरा गांव में रेड की कार्रवाई की। उन्होंने अलग-अलग खेतों से 361 पेटी शराब जब्त की।

जब्त शराब की कुल कीमत 26 लाख रुपए से अधिक बताई गई है। पुलिस ने वहां से नगपुरा निवासी विजय निषाद और डंडेसरा निवासी धनराज निषाद को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस की कार्रवाई के दौरान ही मुख्य आरोपी पंकज निषाद और उसका एक साथी वहां से फरार हो गया। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...