बाबा की बारात में भिलाई आएंगे CM विष्णदेव साय, दया सिंह के आमंत्रण को स्वीकारा, लगातार आयोजन की बधाई दी

  • 26 फरवरी को निकलेगी बाबा की बारात…
  • 17वें वर्ष का यह आयोजन, कई मौकों पर शामिल हुए हैं साय…
  • आयोजन को लेकर दया सिंह ने बताई रूपरेखा फिर दिया आश्वासन…

भिलाई। इस साल भिलाई में निकलने वाली बाबा की बारात में सीएम विष्णुदेव साय शामिल हो सकते हैं। भिलाई में उनका दौरा तय माना जा रहा है। क्योंकि उन्होंने आयोजक दया सिंह को कह दिया है कि वे बाबा की बारात का हिस्सा बनने आएंगे। दरअसल, दया सिंह ने आमंत्रण कार्ड सौंपा है। कार्ड को देख सीएम साय ने प्रसन्नता जाहिर की और आयोजन की बधाई दी। बता दें कि 26 फरवरी को बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से बाबा की बारात निकाली जाती है। यह आयोजन का 17वां वर्ष है। दया सिंह ने कहा कि, सीएम साय पहले से इस आयोजन से जुड़े हुए हैं। जब वे केंद्रीय मंत्री, सांसद और संगठन के शीर्ष पदों पर विराजमान थे। तब भी वे बाबा की बारात आते थे। इस साल सीएम बनकर आने वाले हैं भिलाई। जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। एक से बढ़कर भव्य झांकी के बारे में बताया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...