साहू समाज के शपथ ग्रहण में दुर्ग आएंगे CM भूपेश: दुर्ग जिले के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की मुलाकात…CM भूपेश ने आमंत्रण किया स्वीकार, गृहमंत्री साहू होंगे प्रमुख अतिथि

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कल शाम को उनके निवास कार्यालय में दुर्ग मंडी अध्यक्ष अश्विनी साहू के नेतृत्व में साहू समाज के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को दुर्ग जिला साहू संघ के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण सामारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए संघ के प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित दुर्ग जिला साहू संघ के अध्यक्ष नंदलाल साहू, प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष खिलावन साहू, महासचिव लखनलाल साहू, सलाहकार रमेश साहू एवं यतीश साहू उपस्थित थे।
जानकारी के मुताबिक, 10 जुलाई को दुर्ग में शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। साहू संघ दुर्ग के नवनिर्वाचित पदाधिकारी सीएम भूपेश व समाज प्रमुखों की मौजूदगी में शपथ लेंगे। समाज के आमंत्रण को सीएम भूपेश ने स्वीकार किया है। वे 10 जुलाई को दोपहर 1 बजे के आसपास बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। समारोह में अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू करेंगे। वहीं प्रमुख अतिथि के रूप में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे। विशेष अतिथि दीपक ताराचंद साहू, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व विधायक दयाराम साहू, कांग्रेस महासचिव राजेंद्र साहू, प्रदेश साहू संघ सलाहकार रमेश साहू, उपाध्यक्ष खिलावन साहू, महामंत्री लखनलाल साहू शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

CG प्रशासनिक फेरबदल: 6 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।...