दुर्ग को मिला नया CMHO: डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर हुए रिटायर…डॉ. मेश्राम को मिली जिम्मेदारी, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन भी बदले गए, SK मंडल समेत कई CMHO-CS का तबादला

भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से एक आदेश जारी हुआ है। आदेश में कई जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी यानि कि सीएमएचओ को बदला गया है।

इसके अलावा जिला अस्पताल के सिविल सर्जन भी बदले गए हैं। इस लिस्ट में दुर्ग जिला सीएमएचओ और सिविल सर्जन का भी नाम है। दुर्ग जिले के मौजूदा CMHO डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर आज रिटायर हो गए।

उनकी जगह डॉ. जेपी मेश्राम लेंगे। पैथोलॉजी एक्सपर्ट डॉ. जेपी मेश्राम अभी बालोद के CMHO हैं। दुर्ग जिला अस्पताल में सिविल सर्जन भी रह चुके हैं। यूं कहे तो उनकी वापसी हुई है। पहले सीएस थे, अब CMHO बन गए हैं।

इसके अलावा दुर्ग जिला अस्पताल को नया सिविल सर्जन मिल गया है। डॉ. वाईके शर्मा को जिला अस्पताल दुर्ग का नया सिविल सर्जन बनाया गया है। डॉ. शर्मा सर्जरी एक्सपर्ट हैं। स्वास्थ्य संचालनालय में उप संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा डॉ. एसके मंडल को कवर्धा से बालोद भेजा गया है।

Exit mobile version