छत्तीसगढ़ में आरक्षण को लेकर CM का बड़ा बयान: बेरोजगार युवाओं को भरोसा दिलाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही ये बड़ी बात… “अखबारों में सिर्फ भर्ती के ही विज्ञापन दिखेंगे”

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कई महीनों से आरक्षण का मुद्दा तूल पकड़ा हुआ हैं। युवाओं और छात्रों को आरक्षण बिल का बेसब्री से इंतजार है। युवाओं का कहना जब तक आरक्षण बिल में राजयपाल का साइन नहीं होता। तब तक 50 % रोस्टर के साथ भर्ती की जाए। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर बड़ा बयां दिया है। मुख्यमंत्री प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर होने पर भर्ती होगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता की पहली राशि अंतरित करने वाले कार्यक्रम में शिक्षित बेरोजगारों को भरोसा दिलाते हुए कहा आरक्षण बिल में हस्ताक्षर होने पर भर्ती होगी। जिसके बाद अखबारों में सिर्फ भर्ती के ही विज्ञापन दिखेंगे।

आपको बता दें, प्रदेश में ओबीसी आरक्षण का मामला फंसा हुआ है जिसे पास करने के लिए राज्यपाल के साइन की जरूरत है लेकिन राज्यपाल ने इसे असंवैधानिक बताते हुए साइन करने से मना कर दिया है। जिसके बाद प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया लटकी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...