CM की बेटी स्मिता ने संभाला प्रचार का मोर्चा, कहा- छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं का मान बढ़ाया…

पाटन। मुख्यमंत्री पुत्री स्मिता बघेल ने सोमवार को नगर पंचायत पाटन के 15 वार्डो में महिलाओ के साथ मिलकर डोर टू डोर अपने पिता मुख्यमंत्री के पक्ष मतदान करने की अपील की । साथ ही महिलाओ की बैठक भी की। कार्यक्रम की सुरुआत स्वामी आत्मानन्द जी के मूर्ति पर माल्यार्पण करके वार्ड क्रमाक 1 इंद्रा नगर से की गई। उन्होंने सरकार के विभिन्न योजनाओ की जानकारी देते हुए बताया की छग की कॉंग्रेस सराकर ने महिलाओ का मान सम्मान बढ़ाने के साथ ही उनका सीधा सीधा आर्थिक बोक्ष कम किया है। गैस सिलेंडर का दाम आधा कर दिया गया है। अब गैस धारी के बैंक खातों में सिधे पांच सौ रुपये की सब्सिडी आएंगी। जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।किसानों का कर्जा माफ होने के साथ ही इस बार महिला स्व सहायता समूह का भी कर्जा माफ होगा। दो सौ यूनिट बिजली निशुल्क मिलेगी ही।

साथ ही विद्यार्थियों को सभी सरकारी स्कूलों व कालेजों में के जी से लेकर पी जी तक शिक्षा निषुल्क मिलेगी। स्मिता बघेल ने आगे कहा कि घर परिवार के किसी भी सदस्य की अचानक घटना दुर्घटना होने पर सबसे ज्यादा घर की महिलॉये पीड़ित होती है।जिसके लिये छग की काँग्रेस सरकार ने दुर्घटना पर मुफ्त इलाज की ब्यवस्था की है।साथ ही 10 लाख रुपये तक ईलाज की निशुल्क ब्यवस्था होगी। इस बार आप पंजा छाप का बटन दबाकर पुनः छग के कॉंग्रेज़ की भरोसेमंद सरकार बनाये। डोर डोर कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर प्रमुख़ रूप से मुख्यमंत्री की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल , मुख्यमंत्री पुत्री स्मिता बघेल , नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा , मुख्यमंत्री के पुर्व ओ एस.डी.आसिष वर्मा,महिला ब्लाक जगोत्री साहू , देवादा की सरपच उर्वशी वर्मा , तरूण बिजौर ,किरण चंद्राकर , पुरषोत्तम कश्यप , अर्पिता आभाष दुबे , लक्ष्मी कोसरिया, डोमन भारती , सरजू साहू , दर्शन सिंह, गोपाल देवांगन , नीरज सोनी, मनोज कुर्रे, दिनेश शर्मा , धनेश्वर वर्मा , मनोज वर्मा, संदीप कश्यप, अशीष वर्मा, तरूण वर्मा, दिलवाला नेताम, संजय पांडेय, नितिन तिवारी, मोती बघेल  सहित अन्य महिला नेत्री कार्यकर्ता, काँग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

CG News : तालाब में डूबने से पति-पत्नी की...

बलरामपुर। जिले के अमरपुर क्षेत्र के बड़का जोभी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की तालाब में डूबने से मौत हो गई।...

फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने फेसबुक...

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, अब...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में...