कोयला घोटाला : कांग्रेस विधायक देवेंद्र, चंद्रदेव और आरपी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, इन नेताओं को जारी हुआ समन

Coal scam : रायपुर। कोयला घोटाला मामले में शनिवार को ईडी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। स्पेशल कोर्ट ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, कांग्रेस नेता आरपी सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। 24 सितंबर तक सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए गए हैं।

इधर, कोयला घोटाले में जेल भेजे गए सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 24 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। वहीं, बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद देवेंद्र यादव की ओर से कोर्ट में धारा 88 का आवेदन लगाया गया है। इस आवेदन पर 6 सितंबर को सुनवाई होगी।

आरोपियों ने लगाई जमानत याचिका

कोल स्कैम केस में रायपुर की जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, निलंबित IAS समीर विश्नोई और कस्टम मिलिंग घोटाले में जेल में बंद मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी ने जमानत याचिका लगाई है। ईडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में अभियोजन और बचाव पक्ष 31 अगस्त को अपना पक्ष रखेंगे।

इन्हें जारी हुआ समन

कोयला घोटाला मामले में जेल के बाहर आरोपियों को फिर से कोर्ट में हाजिर होने के लिए समन जारी किया गया है। इनमें कांग्रेस नेता विनोद तिवारी, आरपी सिंह, रजनीकांत तिवारी, मनीष उपाध्याय, नवनीत तिवारी, नारायण साहू, पीयूष साहू, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय और रोशन कुमार सिंह शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सांसद विजय बघेल का स्पष्ट संदेश : किसी भी...

भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) द्वारा छोटे लाइसेंसधारी मकानों को जारी किए गए नोटिस तथा SAIL के श्रमिकों...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...