2 दिन शीतलहर की चेतावनी: मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा, मैनपाट में जम रही ओस की बूंदें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुष्क हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक नीचे चला गया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में आज और कल दो दिन शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा (9.4 डिग्री) रहा। वहीं, सरगुजा का मैनपाट कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है। खुले मैदान और पौधों की पत्तियों पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन रही हैं। गुरुवार को यहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया।

रायपुर में भी पड़ रही अच्छी ठंड

रायपुर में भी न्यूनतम तापमान गिरने से रात में अच्छी ठंड महसूस की जा रही है। दिन के तापमान में भी कमी आई है। आज भी तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को रायपुर में ठंड बढ़ी है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। आज रात का पारा 11 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

बस्तर में ऐसा है मौसम का हाल

प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में ठंड कम है। जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। वहीं बस्तर में 13.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। नारायणपुर में 9.02 डिग्री, दंतेवाड़ा में 12.7 डिग्री, बीजापुर में 13.5 और कांकेर में 15.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...