जनगणना-2027: कलेक्टर अभिजीत सिंह ने दुर्ग जिले में 29 अधिकारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

दुर्ग। जनगणना-2027 के सफल संचालन और जिले में इसकी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अभिजीत सिंह (IAS) ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जिले से लेकर तहसील स्तर तक जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कुल 29 अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

प्रमुख पदों पर इनकी हुई नियुक्ति
जारी आदेश के अनुसार, अभिजीत सिंह संपूर्ण जिले के प्रमुख जनगणना अधिकारी होंगे। वहीं, नगर पालिक निगम क्षेत्रों के लिए संबंधित आयुक्तों को कमान सौंपी गई है:

भिलाई निगम: राजीव कुमार पाण्डेय

दुर्ग निगम: सुमीत अग्रवाल

रिसाली निगम: मोनिका वर्मा

भिलाई-चरोदा निगम: डी.एस. राजपूत

प्रशासनिक स्तर पर विभाजन
जिले में समन्वय के लिए अपर कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल को जिला जनगणना अधिकारी और जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी कविता एथोनी को अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी बनाया गया है।

अनुविभागीय जनगणना अधिकारी (SDM स्तर):

दुर्ग: हरवंश सिंह मिरी

धमधा: सोनल डेविड

पाटन: लवकेश कुमार ध्रुव

भिलाई-3: महेश सिंह राजपूत

तहसील और जोन स्तर की जिम्मेदारी
राजस्व तहसीलों में चार्ज जनगणना अधिकारी के रूप में तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता (दुर्ग), मीना साहू (धमधा), पवन सिंह ठाकुर (पाटन), तार सिंह खरे (बोरी), रवि विश्वकर्मा (भिलाई-3) और राधेश्याम वर्मा (अहिवारा) को नियुक्त किया गया है।

भिलाई निगम के विभिन्न जोनों के लिए जोन आयुक्त अजय राजपूत, येशा लहरे, कुलदीप गुप्ता और अमरनाथ दुबे को जिम्मेदारी दी गई है।

नगर पालिका और पंचायतों का प्रभार
विभिन्न नगर निकायों के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को नगर चार्ज जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है:

अमलेश्वर: प्रीति गुप्ता

कुम्हारी: नेतराम चन्द्राकर

जामुल: सीमा बख्शी

अहिवारा: अंकुर पाण्डेय

धमधा: नेतराम रत्नेश

उतई: राजेन्द्र नायक

पाटन: हेमन्त कुमार वर्मा

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...