दुर्ग में DJ को लेकर कलेक्टर ने जारी किया गाइडलाइन… कहा-इससे ज्यादा बजाया तो कार्रवाई, वहीं पटवारियों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, मिलने वाला है नोटिस

दुर्ग। ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने दुर्ग कलेक्टर ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर ने ज्यादा तेज आवाज में डीजे बजाने पर कड़ी कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने निर्धारित मानक से अधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले डीजे पर रोक लगाने की बात कही। किसी शादी एवं अन्य उत्सव के अवसर पर ध्वनि के लिए तय मानकों का उल्लंघन किए जाने पर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान उन्होंने सभी एसडीएम को ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले डीजे की नोईस मीटर से स्पीकर की जांच कराने के निर्देश दिए। अगर कोई अपने निजी उपयोग के लिए डीजे का उपयोग करता है तो वो निर्धारित मानक में ही उसे बजाए। यदि कोई डीजे का उपयोग करता है तो उसकी सीमा उस क्षेत्र के परिवेशीय ध्वनि पैमाने से 75 डेसिबल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को सीमांकन के निराकृत व अनिराकृत प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ साफ्टवेयर में अपडेट करने को कहा। इस दौरान उन्होंने समय सीमा से बाहर विभागीय प्रकरणों के निराकरण में लेटलतीफी करने वाले वाले अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन सर्वोच्च प्राथमिकता से करने को कहा। साथ ही राजस्व संबंधी कार्यो में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों को नोटिस जारी करने को कहा। उन्होंने सीमांकन प्रकरणों के लंबित प्रकरणों का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराने को कहा। बैठक में उन्होंने जमीन से जुड़े सभी अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली, नक्शा बटंकन, डायवर्सन एवं भू अर्जन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। न्यायालय में दर्ज 6 माह से 1 वर्ष तक लंबित प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करने को कहा।

बैठक में अपर कलेक्टर अरविंद एक्का एवं योगिता देवांगन, संयुक्त कलेक्टर प्रवीण वर्मा, एसडीएम मुकेश रावटे, विपुल गुप्ता, जागेश्वर कौशल, महेश गुप्ता सहित अतिरिक्त तहसीलदार उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सक्ती गोलीकांड : कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, रामकुमार...

रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में गोली मारकर युवती पूर्णिमा चौहान की नकाबपोश युवकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच के...

छत्तीसगढ़ में चमकेगा हीरा! महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में बड़ी...

रायपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...