रिसाली के बूथों में शत-प्रतिशत मतदान कराने रिसाली निगम ने कसी कमर: बुजुर्ग मतदाताओं को केंद्र तक लाने कमिश्नर मोनिका ने बनाई 24 टीम… ARO ने मतदान केंद्र की व्यवस्था भी देखी

रिसाली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को। तीसरे चरण में ही दुर्ग में मतदान होना है। ऐसे में रिसाली निगम ने शत-प्रतिशत मतदान कराने कमर कास ली है। ऐसे मतदाता जिनकी उम्र 80 पार है, उन्हे मतदान कराने पोलिंग बूथ तक लाया जाएगा। इसके लिए रिसाली निगम ने 2 दर्जन से ज्यादा आटो व ई रिक्शा की व्यवस्था की है। मतदाता रथ से मतदाताओं को केंद्र तक लाने की जिम्मेदारी 30 कर्मचारियों पर रहेगी। आयुक्त मोनिका वर्मा ने मतदाता रथ प्रभारियों की बैठक सोमवार को ली। 80 उम्र पार कर चुके मतदाताओं और दिव्यांगो की सूची उपलब्ध कराई गई।

आयुक्त मोनिका वर्मा ने निर्देश दिए कि मतदाताओं की सूची के हिसाब से रूट तैयार कर पहले से मतदाताओं को सूचित करे। आयुक्त ने मतदाता रथ प्रभारियों को कड़े शब्दों में कहा कि इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयुक्त ने रथ के प्रभारियों से कहा है कि रथ का उपयोग केवल दिव्यांग या फिर बुजुर्गो के लिए होगा। किसी भी राजनैतिक दल के सदस्यों के कहने पर रथ का उपयोग सामान्य वर्ग के लिए न किया जाए। मोनिका वर्मा ने कहा कि रथ में सवार मतदाता केंद्र में सीधे प्रवेश कर मतदान कर लौटेंगे।

दुर्ग ग्रामीण के ए आर ओ मुकेश रावटे ने रिसाली निगम क्षेत्र के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। रिसाली बस्ती, आत्मानंद स्कूल, मरोदा कैंप और स्टेशन मरोदा केंद्र में बने बूथ के प्रवेश , निकाश द्वार की स्थिति को देखा। आत्मानंद स्कूल में बनाए केंद्र का कक्ष बदलने निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...