शीतला माता मंदिर जुनवानी में शारदीय क्वांर नवरात्रि की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक संपन्न… आयोजन की रुपरेखा और ज्योत कलश की स्थापना को लेकर हुई चर्चा

भिलाई। शीतला माता विकास समिति जुनवानी वार्ड क्रमांक-1, भिलाई जिला- दुर्ग के द्वारा शारदीय क्वांर नवरात्रि की तैयारी को लेकर रविवार को बैठक आयोजित की गई। मीटिंग का आयोजन जुनवानी के शीतला माता मंदिर प्रांगण में किया गया। जिसमें समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के बीच ज्योति कक्ष की साफ सफाई,मंदिर में पेंटिंग,साज -सज्जा और लाइटिंग कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने पर चर्चा किया गया और कोषाध्यक्ष के द्वारा आय -व्यय की जानकारी दिया गया,एवं महाभंडारा प्रसादी की व्यवस्था, जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

समिति के द्वारा ज्योति राशि के लिए फैसला भी किया गया। तेल की राशि 751रु और घी की राशि 1501रु तय की गई है। शारदीय क्वांर नवरात्रि 03.10.2024 दिन-गुरुवार के पावन बेला में अध्यक्ष-प्रदुमन सूर्यवंशी एवं पदाधिकारीयों एवं सदस्यगणों और गणमान्य लोंगो के द्वारा शाम 5 बजे ज्योति प्रज्वलित किया जायेगा अध्यक्ष के द्वारा पदाधिकारीयों एवं सदस्यगणों को विभिन्न कार्यप्रभार सौंपा गया है। 11 तारीख , दिन- शुक्रवार को महाअष्टमी हवन एवं महाभंडारा का आयोजन रखा गया है। ये जानकारी समिति के सचिव-सतीश साहू ने दी है।

बैठक में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष प्रदुमन सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष सुरित साहू, कोषाध्यक्ष राजकुमार साहू, सचिव सतीश साहू, सहसचिव प्रेम शंकर यादव एवं सदस्यगण- खूब लाल साहू, होरी लाल यादव, डालेश्वर साहू, डॉ. विजय किरनापूरे, मोहन यादव, किशन साहू, कैलाश डांगे, रामानुज ठाकुर, धनेश देशलहरे, रूप नारायण साहू, लल्ला साहू, बैगा महाराज बबला यादव, पंडा राजेश साहू, हरीश यादव और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...