भिलाई। सेक्टर-8 मंदिर का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीएसपी प्रबंधन और कांग्रेस संगठन से जुड़े लोग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। आज ही बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं व सामाजिक संगठन के लोगों ने प्रदर्शन किया और बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं प्रवर्तन विभाग के सहायक प्रबंधक द्वारा नगर सेवाये कार्यालय में उनके साथ कि गयी धक्का मुक्की, अपशब्दो के विरुद्ध अजाक थाने दुर्ग में भी FIR दर्ज करने हेतु आवेदन दिए है। इसके पूर्व कोतवाली सेक्टर-6 में भी कार्यवाही हेतु आवेदन दिया गया है। भिलाई इस्पात संयंत्र , नगर सेवाये, प्रवर्तन विभाग द्वारा अवैध कब्जेधारी और भूमाफ़ियायों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। आज सेक्टर-5, सड़क-8 में किये जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं सेक्टर-4 सड़क-14, आवास क्रमांक 11G तथा 9H से अवैध कब्जेधारियों से खाली करवाकर रखरखाव कार्यालय को सौंपा गया। अवैध कब्जेधारिओ और भूमाफ़ियायो के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगा। अवैध कब्जेधारिओ के विरुद्ध किये जा रहे कार्यवाही को ऑफिसर्स एसोसिएशन, संयुक्त ट्रेड यूनियन और टाउनशिप के नागरिकों का समर्थन प्राप्त है।
वहीं बीएसपी प्रबंधन के नगर सेवाएं विभाग की ओर से कहना है कि, एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा जो वीडियो वायरल किया जा रहा है। वह पूर्ण रूप से असत्य है। केवल अवैध कब्ज़ा करने की नियत से उक्त स्थल को कांक्रीट पोल से घेरा गया था। उक्त स्थल पर कभी भी कोई मंदिर नहीं था। बीएसपी द्वारा कभी भी पूर्व मे किसी भी धर्म स्थल को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। नगर सेवाएं विभाग की ओर से कहना है कि, कुछ समाचार पत्र मे इस आशय का खबर प्रकाशित हुआ कि सेक्टर-9, एवं सेक्टर-6 में मंदिर को नुकसान पहुंचाया गया। जो पूर्ण रूप से असत्य है। ज्ञातव्य हो कि सेक्टर-9 अस्पताल परिसर मे सायकल स्टैंड में तीन दुकानदार जो पूजा सामग्री बेचा करते हैं। वे आपसी व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के चलते एक दूसरे के पक्के निर्माण की शिकायत की गई। इस विवाद एवं अस्पताल प्रबंधन के निर्देश पर इन पक्के दुकानों को प्रवर्तन विभाग द्वारा हटाया गया। ना कि कोई मंदिर को, इसी प्रकार सेक्टर-6 के शनि चबूतरा के पीछे खंडहर आवास को असमाजिक तत्वों द्वारा मरम्मत कर खिड़की दरवाजा लगाया जा रहा था। जिसे प्रवर्तन विभाग द्वारा रोका गया परन्तु कब्ज़ा माफियाओं द्वारा दुष्प्रचार किया गया कि शनि मंदिर को नुकसान पहुंचाया गया।
जारी प्रेस रिलीज में यह भी कहा गया है कि, वर्तमान परिस्थितियों मे सेक्टर-8 का विवाद इसी प्रकार के झूठ और फरेब से ग्रस्त है। अपनी खूठी बातों का उचित आधार नहीं मिलने के कारण एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा माथे पर चन्दन का लेप टीका लगाकर स्वयं को हिन्दू वाहनी औऱ अन्य नामों से प्रशासन के सामने हल्ला बोल कर रहे हैं। पूर्व मे भी अवैध कब्जों को प्रश्रय देने औऱ बेदखली की कार्यवाही मे विघ्न डालने नगर प्रशासन भवन मे तोड़ फोड़ औऱ पुतला दहन जैसा घिनोना कार्य कर चुके हैं।
NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ अजाक्स थाने में कंप्लेन: TA बिल्डिंग में धक्का-मुक्की और गाली-गलौज के आरोप में BSP के असिस्टेंट मैनेजर ने दर्ज कराई है कंप्लेन, नगर सेवा विभाग ने कहा- सेक्टर-8 में सिर्फ चबूतरा हटाया

