चौहान टाउन में गाड़ियों में आग लगाने वाले के खिलाफ पुलिस में कंप्लेन…अध्यक्ष सागारिका के साथ स्मृति नगर पुलिस चौकी पहुंचे रहवासी, पूर्व पदाधिकारी पर गहराया शक

भिलाई। शहर के सबसे बड़े हाउसिंग कॉलोनी चौहान टाउन में बीती रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने पार्किंग में खड़ी 4 बाइक-स्कूटी को आग के हवाले कर दिया था। चौहान टाउन में गाड़ियों में आग लगाने वाले के खिलाफ स्मृति नगर पुलिस चौकी में कंप्लेंट दर्ज हो गया है। सोसाइटी की वर्तमान अध्यक्ष सागरिका पाढ़ी के साथ सोसायटी के पदाधिकारी व सोसायटी में रहने वाले लोग स्मृति नगर पुलिस चौकी पहुंचे। जहां उन्होंने घटना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी है।

सोसायटी के पदाधिकारियों का कहना है कि जिसने भी गाड़ियों में आग लगाई है। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए साथ ही उसकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए ताकि इस तरह की वारदात को दोबारा अंजाम ना दिया जा सके।

सोसायटी के अध्यक्ष सागरिका पार्टी का कहना है कि पूर्व पदाधिकारी पर हमें शक है उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस इसकी निष्पक्षता से जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई करें क्यों की आगामी 27 तारीख को सोसाइटी का चुनाव है।

यहां पढ़िए पूरी खबर :-

https://bhilaitimes.com/fire-in-chauhan-town/

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...