CG में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे: CM साय ने कहा- हमने जो वादे किए वो पूरे किए, प्रदेशवासियों के लिए रात-दिन एक कर देंगे

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट करते हुए सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सभी प्रमुख गांरटियों का जिक्र करते हुए प्रदेशवासियों से कहा कि, मेरे प्यारे प्रदेशवासियों, जय जोहार, जय छत्तीसगढ़…आज हमारी सरकार ने सुशासन के सौ दिन पूरे कर लिए हैं। इन सौ दिनों में हमने चुनाव के पहले जो प्रमुख गारंटी जनता को दी थी। उसे सरकार बनने के बाद तत्काल अमल पर लाना शुरू कर दिया है।

सीएम साय ने बताया कि, सबसे पहले प्रदेश के 18 लाख परिवारों के लिए पीएम आवास की राशि जारी की है। हमारी सरकार ने गांव, गरीब, मजदूर, किसान, महिला, आदिवासी, कर्मचारी सबका ध्यान रखा गया है। सबकी उम्मीदों का मान रखते हुए प्रमुख गारंटियों को पूरा किया गया है। ये तो बस शुरुआत है, आगे भी हम प्रदेश को सुशासन के रास्ते पर चलकर विकसित बनाएंगे। 3 करोड़ प्रदेशवासियों के लिए दिन-रात लगकर हम कार्य पूरा करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...