CSK New Captain IPL 2024: ऋतुराज गायकवाड़ को मिली चेन्नई सुपर किंग्स की कमान, MS धोनी ने छोड़ी कप्तानी

खेल डेस्क। आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले बड़ी खबर सामने आई है। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। आईपीएल 2024 के ऑफिशियल फोटोशूट के दौरान कप्तानों में एमएस धोनी नहीं थे। सीएसके की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ थे।

ऐसे में कुछ देर बाद आईपीएल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एलान कर दिया कि ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालेंगे। धोनी शुरुआत से ही सरप्राइज देने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में लीग से एक दिन पहले माही ने सभी फैंस को चौंका दिया है। कहा जा रहा है कि ये उनका आखिरी आईपीएल है। ऐसे में सीएसके को किसी युवा को टीम की कमान सौंपनी थी। आखिरी में मुहर ऋतुराज गायकवाड़ पर लगी।

2022 में रवींद्र जडेजा बने थे कप्तान
साल 2022 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा को नया कप्तान नियुक्त किया था, लेकिन जडेजा दबाव झेल नहीं पाए। उनकी कप्तानी में टीम लगातार हार रही थी। ऐसे में सीजन के बीच में सीएसके ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया। एमएस धोनी ने फिर से कप्तानी का जिम्मा संभाला है। पिछले सीजन में माही कप्तान थे और टीम 5वीं बार चैंपियन बनी।

एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 5 बार खिताब जीता
एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन IPL खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार खिताब जिताया है। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पिछले सीजन में फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया था।

ऋतुराड गायकवाड़ का आईपीएल करियर
ऋतुराज गायकवाड़ ने अब तक 52 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। इनमें 135.2 की स्ट्राइक रेट से 1,797 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और 14 अर्धशतक दर्ज हैं। गायकवाड़ 2019 में सीएसके का हिस्सा बने थे। तब उन्हें नीलामी में 20 लाख रुपये में खरीदा गया था। फिर 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले 6 करोड़ में रिटेन किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...