छत्तीसगढ़ में IT की रेड:रायपुर और राजनांदगांव में आयकर विभाग के छापे, जमीन और रियल एस्टेट कारोबारी के ठिकानों पर दी गई दबिश

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार तड़के रायपुर और राजनांदगांव में आयकर विभाग ने छापा मारा। बताया जा रहा है कि आइटी ने जमीन कारोबार और फाइनेंस से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर के रियल एस्टेट कारोबारी चंदू अग्रवाल उर्फ चंदू दाऊ के ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम जांच कर रही है। राजनांदगांव में जमीन कारोबारी संजय शर्मा के ठिकानों पर जांच की जा रही है।

रायपुर के कटोरा तालाब, अमलीडीह, देवेंद्र नगर में टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है। फाइनेंस कारोबारी प्रकाश लुनिया के ठिकानों पर भी आईटी की कार्रवाई हो रही है।

राजनंदगांव सर्किट हाउस रोड स्थित संजय शर्मा के यहां सुबह करीब 10 बजे रेड पड़ी है। चार गाड़ियों में सवार होकर इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे हैं। यहां कई घंटों से मकान में जांच पड़ताल चल रही है। संजय शर्मा का जमीन का बड़ा काम है और बहुत लंबे समय से ब्याज का बड़ा कारोबार है। शहर में कई जगह बड़े-बड़े कॉम्प्लेक्स और मकान किराए में दिए गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि बहुत बड़ी रकम की जब्ती हो सकती है।

मिली जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की सेंट्रल और भोपाल यूनिट की टीम अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही है। इस कार्रवाई में 15 से अधिक ऑफिसर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...