CG – देवर-भाभी की मिली लाश: फंदे पर लटका मिला देवर-भाभी का शव, हत्या या आत्महत्या ? पुलिस की जांच जारी

देवर-भाभी की मिली लाश

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में देवर-भाभी की लाश मिली है। दोनों की लाश फांसी के फंदे में लटकी हुई मिली है। फ़िलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने दोनों के शव को जब्त कर लिया है, वहीं पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के उदरदा गांव की बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पसान थाना अंतर्गत उदरदा गांव में, देवर और भाभी का एक ही फंसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली है। घटना उदरदा गांव की है जहां गांव के पास ही पेड़ पर दोनों की लाश लटकती हुई मिली है। ग्रामीणों की नजर जब इस लाश पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसकी सुचना पुलिस को कर दी।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक उमेन्द्र गोंड 27 वर्षीय और कलावती 34 वर्षीय उदरदा निवासी बताया जा रहा है। पसान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में लग गई है। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच करने की कोशिश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...