भिलाई में हिट एंड रन का मामला: नशे में धूत पिकअप वहान चालक ने पहले बाइक को ठोका, फिर स्कूटी सवारों को चपेट में लिए… एक की मौके पर मौत, 2 घायल, 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

भिलाई। भिलाई में तेज रफ्तार का कहर जारी है बुधवार को हिट एंड रन का मामला सामने आया है। बुधवार रात करीब 9.30 बजे के करीब एक पिकअप वाहन ने बाइक और स्कूटी सवारों को जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पिकअप वहान चालाक नशे में धूत था। यह घटना कोहका के सदभावना चौक के पास हुआ। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग निकला। सुपेला पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे में मृतक की पहचान भिलाई के कैम्प-1 निवासी मणिराम साहू, पिता धन सिंह, उम्र 46 साल के रूप में हुई है। मृतक के छोटे भाई दीपक साहू ने बताया कि उसका बड़ा भाई मणिराम साहू कैटरिंग का कार्य करता था। वह छावनी में मंदिर के पास रहने वाले रूपराम साहू, पिता ठाकुर राम, उम्र 48 साल के साथ स्कूटी (CG 07 LM 0844) से गदा चौक से कोहका की तरफ टेंट का सामान छोड़ने जा रहा थे। इसी दौरान दूसरी तरफ से एक पिकअप (CG 07 CJ 9359) तेज रफ्तार में आ रही थी। जैसे ही ये लोग सदभावना चौक के पास पहुंचे, पिकअप ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। इससे स्कूटी चला रहे मणिराम के सिर में गहरी चोट आने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, रूपराम साहू को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस हादसे में 5 बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मणिराम साहू की 4 बेटियां और एक बेटा है। घर में वही एक कमाने वाला था। हादसे के बाद परिजन ने 20 लाख रुपए का मुआवजा और पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। प्रत्यक्षदर्शियों की मने तो पिकअप का ड्राइवर काफी नशे में था। वो बहुत तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। उसने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी उसके बाद जब उससे गाड़ी का संतुलन नहीं संभला और भागने की कोशिश करने लगा तो उसने स्कूटी सवार दो लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। सुपेला पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...