CG – नशेड़ी युवतियों ने काटा बवाल: सड़क किनारे एक-दूसरे को उठा-उठाकर पटका… नशे में धुत लड़कियों के हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो हुआ वायरल… देखिए

नशेड़ी युवतियों ने काटा बवाल

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नशे में धुत दो युवतियों का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि, दोनों युवती शराब के नशे में धुत थी, जिसके चलते जमकर हंगामा किया। वीडियो मंगलवार रात को गांधी नगर क्षेत्र के साईं मंदिर तिराहे के बजरंग होटल के सामने का है। इस दौरान लड़कियों ने दुकानों के सामने खड़ी गाड़ियां भी गिरा दीं। लड़कियों के इस ड्रामे का लोगों ने वीडियो बना लिया। मारपीट के दौरान अंबिकापुर-बनारस हाईवे गाड़ियों की आवाजाही जारी थी।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कियों को सखी सेंटर पहुंचाया। हालांकि दोनों इतने नशे में थी कि कुछ भी ठीक से बता नहीं पा रही थीं। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों में पहले आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर मारपीट शुरू हो गई।​

पुलिस ने हंगामा कर रही लड़कियों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें थाने ले आई और परिजनों व नाम-पते को लेकर पूछताछ की। लेकिन लड़कियां नशे में इतनी धुत थीं कि ठीक से जवाब ही नहीं दे पा रही थीं। पुलिस ने हालात को देखते हुए लोगों लड़कियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

गांधीनगर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि दोनों बालिग हैं और लंबे समय से अंबिकापुर में रह रही हैं। उनके परिजन सरगुजा जिले में ही कहीं रहते हैं। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...