बजट पर कांग्रेस का प्रहार: बजट को पूर्व सीएम बघेल ने बताया निराशाजनक… बोले- छत्तीसगढ़ को विशेष लाभ नहीं, कॉर्पोरेट की झोली भरी, आम जनता की जेब खाली

दुर्ग/रायपुर | केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश किए गए बजट पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जहाँ इसे ‘निराशाजनक और दिशाहीन’ बताया है, वहीं पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे राज्य को ठगने वाला बजट करार देते हुए प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।

भूपेश बघेल का तंज: “मिडिल क्लास के साथ हुआ अन्याय”
दुर्ग में मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बजट की खामियों को गिनाया।

टैक्स स्लैब: बघेल ने कहा कि बढ़ती महंगाई के बावजूद इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव न करना मध्यम वर्ग के साथ अन्याय है।

अजीब प्राथमिकताएं: उन्होंने तंज कसा कि सरकार ने “शराब को महंगा और मछली को सस्ता” कर दिया है, लेकिन आम आदमी की थाली और विकास की योजनाएं गायब हैं।

शेयर बाजार की गिरावट: बजट के तुरंत बाद बाजार का गिरना इस बात का सबूत है कि निवेशकों को भी बजट पर भरोसा नहीं है।

कॉर्पोरेट प्रेम: उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ को अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों के भरोसे छोड़ दिया गया है और नीतियां केवल ‘कॉर्पोरेट मित्रों’ को साधने के लिए बनी हैं।

दीपक बैज की चेतावनी: “छत्तीसगढ़ को बेचने की तैयारी”
रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बजट को चुनावी गणित और क्षेत्रीय असमानता का पुलिंदा बताया। उन्होंने माइनिंग कॉरिडोर के मुद्दे पर सरकार को घेरा:

माइनिंग कॉरिडोर का विरोध: बैज ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ और केरल में माइनिंग कॉरिडोर बनाकर संसाधनों को चहेते उद्योगपतियों को सौंपने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा, “अगले ढाई साल में पूरे छत्तीसगढ़ को बेचने की रणनीति है।”

झूठे दावे: वित्त मंत्री के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने के दावे पर सवाल उठाते हुए उन्होंने इसे ‘सफेद झूठ’ करार दिया।

चुनावी बजट: बैज के अनुसार, बजट में केवल उन राज्यों पर फोकस किया गया है जहाँ चुनाव होने वाले हैं, जबकि छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया।

“हम दो, हमारे दो” का नारा और आंदोलन का शंखनाद
कांग्रेस ने इस बजट को “हम दो, हमारे दो” की संज्ञा दी है। दीपक बैज ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी .”माइनिंग कॉरिडोर के निर्माण का पुरजोर विरोध किया जाएगा। हम राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे राष्ट्रीय नेताओं से चर्चा कर छत्तीसगढ़ में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की रणनीति तैयार कर रहे हैं।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...