खैरागढ़ के लिए काउंटिंग शुरू: तीन राउंड में कांग्रेस को लीड…1000 से ज्यादा वोटों से यशोदा वर्मा आगे

भिलाई। खैरागढ़ विधानसभा के उपचुनाव के लिए काउंटिंग शुरू हो गई है। पहले डाकमतों की गिनती हुई। तीन राउंड की गणना भी हो गई है। पहले राउंड में कांग्रेस को लीड मिल गई है। कांग्रेस की प्रत्याशी यशोदा वर्मा आगे चल रही हैं। 1000 से ज्यादा वोटों से यशोदा आगे हैं।

आपको बता दें कि, राजनांदगांव शहर में स्थित बीज निगम कार्यालय परिसर को मतगणना स्थल बनाया गया है। यहां पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इसके लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। जिसमें 21 राउंड में मतों की गणना की जाएगी।

Exit mobile version