भिलाई। तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने एक्टिवा सवार को चपेट में लिया है। घटना में एक्टिवा सवार की मौत हो गई। वही पीछे बैठे युवक को भी मामूली चोट आई है। मामले में पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 279,337,304 ए के तहत जुर्म दर्ज किया है।

छावनी पुलिस ने बताया कि शिवजी नगर अटल आवास खुर्सीपार निवासी सुरेश कुमार 47 वर्ष अपनी एक्टिवा सीजी 07 बीएच7181 में सवार होकर भांजा दिव्यांशु के साथ सुपेला मार्केट से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान सूर्या नगर के सामने ट्रक एमएच 40 बीएल 6139 तेज रफ्तार से आई और एक्टिवा सवार को ठोकर मार दी। घटना में सुरेश के सिर पर चक्का चढ़ गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भांजा एक्टिवा से दूर गिर पड़ा। मृतक सुरेश की दो बेटियां है। घटना को सुनकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक पान ठेला चलाता है।