CG – कांग्रेस पार्षद ने दोस्त का किया मर्डर: दोनों ने पहले जमकर पी शराब… फिर किसी बात को लेकर हुआ विवाद… पार्षद ने रॉड से फोड़ा सिर, थाने जाकर बोला – फ्रेंड को मार दिया

CG

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर आई है। यहां एक कांग्रेसी पार्षद ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी है। इसके बाद खुद ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया है। कांग्रेस पार्षद का नाम आनंद कश्यप है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि आनंद ने दोस्त की लोहे के रॉड से सिर फोड़कर हत्या कर दी थी। दोनों ने पहले जमकर शराब पी, फिर नशे की हालत में कांग्रेस पार्षद ने हमला किया। घटना के बाद कांग्रेस नेता थाने में जाकर बोला- दोस्त को मार दिया हूं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले युवक का नाम मोहनीश केशरवानी है। रॉड से हमले में सिर फूट गया। चेहरे पर भी गहरी चोट है। वारदात के बाद शरीर खून से सना हुआ था। गंभीर हालत में उसे CHC पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स की टीम ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया पार्षद आनंद कश्यप और मोहनीश केशरवानी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होते रहता था। मंगलवार सुबह भी पहले दोनों ने साथ बैठकर शराब पी, फिर लड़ाई शुरू कर दी। विवाद बढ़ा तो मोहनीश नवागढ़ थाने में आनंद के खिलाफ FIR दर्ज कराने पहुंचा।

इस दौरान पार्षद आनंद भी थाने पहुंच गया। पुलिस ने दोनों की सुलह कराई। सुलह के बाद दोनों फिर शराब पीने चले गए। दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी, लेकिन FIR कराने को लेकर पार्षद आनंद के मन में गुस्सा था। इसी का बदला लेने के लिए आनंद कहीं से रॉड लाया और दोस्त के सिर पर वार किया।

हत्या के बाद आरोपी रॉड लेकर खुद थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पार्षद के हाथ से खून ले सने हुए रॉड को छुड़ाया और हिरासत में लिया। पुलिस आरोपी को फौरन वारदात वाली जगह लेकर पहुंची। जहां खून के कतरे भी मिले हैं।

पुलिस ने मोहनीश केशरवानी की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...