गौठानों में मवेशियों के मौत पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हुए आक्रामक: भिलाई में भूख और बीमारी से गौवंशों की मौत… कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने दी ये चेतावनी

भिलाई। भिलाई में भूख और बीमारी से 10 मवेशियों की मौत से कांग्रेस भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने आक्रामकता से जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कोसानाला और बायपास के गौठान में 10 मवेशियों की मरने की वजह भूख-प्यास और बीमारी है। कई मवेशियों की स्थिति बहुत खराब है। पैरा, चारा-कुट्टी की व्यवस्था नहीं होने से कई मवेशी बीमार भी है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की गौठान योजना अब बदहाल हो चुकी है। गायों की देखभाल करने के लिए कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में गौठान बनाए थे। लेकिन अब गौठान बदहाल हो चुके हैं। गौठान में गायों की कब्रगाह बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने गौठान बंद कर दिया। आवारा पशुओं के कारण राजमार्गों पर भी दुर्घटनाएं हो रही हैं। उच्च न्यायालय ने भी इसका संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा की सरकार की हठधर्मिता के कारण पशुओं की तस्करी हो रही है। पहले कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार में पशु तस्करी की बातें नहीं सुनाई देती थीं, लेकिन आज इसके पीछे गोठानों का बंद होना मुख्य कारण है।

उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार गाय पर राजनीति कर रही है व सरकार के तमाम प्रशासनिक अधिकारी गाय को अनदेखा कर रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करना चाहिए। जिम्मेदार अधिकारी इनकी दुर्दशा देखकर भी अनदेखी कर रहे हैं, यही वजह है कि गौ-वंश तिल-तिल कर जीते और तड़प-तड़प कर मर रहे हैं।

जिला अध्यक्ष ने सरकार से मांग की है कि वह दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करे। यदि सरकार इसमें जरा भी आना कानी करती है, तो कांग्रेस इस मामले को लेकर शीघ्र ही सड़कों पर उतर आंदोलन करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने बताया कि इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी धरना प्रदर्शन करेगी।जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...