कांजी हाउस के पशुओं के लिए नगर निगम भिलाई द्वारा निशुल्क चारा संग्रह की पहल… किसानों से सहयोग की अपील; आप भी कर सकते है दान

भिलाई। नगर निगम भिलाई द्वारा आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय की पहल पर कांजी हाउस के पशुधन को पर्याप्त चारा उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से निशुल्क चारा मंगवाया जा रहा है। निगम के अनुसार, नगर निगम भिलाई में दो काजी हाउस संचालित हैं, एक डी मार्ट और दूसरा कोसानाला भिलाई रेलवे स्टेशन के पास। इन काजी हाउस में सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को रखा जाता है। पशुओं को चारा और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अब किसानों से खेतों से चारा लिया जा रहा है। कोई भी किसान या फार्म हाउस के मालिक अपनी फसल का पैरा दान स्वरूप नगर निगम को दे सकते हैं। नगर निगम भिलाई की गाड़ी किसानों के खेतों से चारा लेकर आएगी और उसे काजी हाउस में रखा जाएगा, ताकि पशुओं को चारे की कमी न हो। नगर निगम भिलाई के नोडल अधिकारी अनिल सिंह (मोबाइल नंबर: 9826169014) से संपर्क करके किसान इस नेक काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। यह पहल पशुओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए की जा रही है और निगम की ओर से अनुरोध किया गया है कि सभी किसान इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...