भिलाई: साहू समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए डिप्टी CM अरुण साव, साहू मित्र सभा भवन के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की

दुर्ग। साहू मित्र सभा भिलाई नगर के तत्वाधान में 1 दिसंबर को साहू सांस्कृतिक सदन जीई रोड सुपेला भिलाई नगर में साहू समाज के 21वें युवक-युवती परिचय सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। वैशालीनगर विधानसभा विधायक रिकेश सेन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में उपमुख्यमंत्री साव ने माता कर्मा की पूजा-अर्चना की और साहू समाज के उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा की।

उप मुख्यमंत्री साव ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि साहू समाज साहू मित्र सभा बेहतरीन कार्य कर रहा है। युवक युवती परिचय सम्मेलन पूरे प्रदेश में हो रहा है। परिवार की मदद करने के उद्देश्य से परिचय सम्मेलन कारगर सिद्ध हो रहा है। साहू समाज ईमानदारी और मेहनत से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में साहू समाज अपनी अलग पहचान बनाकर नाम रोशन कर रहा है। आज के समय की आवश्यकता के अनुसार ऐसे ही योजना के साथ साहू समाज को आगे बढ़ना है। हमें सभी समाज को साथ लेकर चलना है और समाज की गरिमा बनाकर रखना है।

उपमुख्यमंत्री साव ने मांगलिक पत्रिका परिचायिका का विमोचन किया। उन्होंने साहू मित्र सभा के आयोजन हेतु भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की स्वीकृति की घोषणा की। उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सभा सदस्यों का सम्मानित किया। समारोह में सीजीपीएससी 2023 मैं 14 रैंक लाने वाली मोनिका साहू को भी सम्मानित किया गया। उपमुख्यमंत्री साव ने सांसद विजय बघेल का सम्मान किया। समारोह में उपमुख्यमंत्री साव ने उत्कृष्ट इकाई सम्मान, उत्कृष्ट पुरुष एवं महिला कार्यकर्ता सम्मान, प्रकोष्ठ के संयोजकों का सम्मान एवं निर्धन छात्रों को सहायता राशि की घोषणा की।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ रायपुर टहल सिंह साहू, सलाहकार प्रदेश साहू संघ रायपुर रमेश साहू, अध्यक्ष जिला साहू संघ भिलाई हरिद्वारिका साहू तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष हस्त शिल्प विकास बोर्ड छ.ग. शासन दीपक ताराचंद साहू, सभापति नगर पालिक निगम भिलाई गिरवर बंटी साहू, मौखिक इतिहासकार, उच्च वर्ग शिक्षक डॉ. सरिता यशवंत साहू, आर्किटेक्ट इंजिनियर, प्लानर एवं डिजाईनर, मिलाई एम. के. साहू, डायरेक्टर तोरण अटल, अटल ग्रुप भिलाई, अध्यक्ष तहसील साहू संघ रिसाली संतोष साहू, अध्यक्ष, तहसील साहू संघ, भिलाई-3 चरौदा चंद्रभूषण साहू, अध्यक्ष तहसील साहू संघ जामुल जीवन प्रकाश साहू मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...