भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को कांग्रेस ने दी दो बड़ी जिम्मेदारी… राष्ट्रीय सचिव और बिहार प्रभारी बने गए, आदिवासी मातृशक्ति संगठन ने उनकी मां का राजकीय गमछा से किया सम्मान

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का कांग्रेस पार्टी में कद बढ़ गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। AICC ने विधायक देवेंद्र यादव को राष्ट्रीय सचिव और बिहार राज्य का प्रभारी बनाया है। विधायक देवेंद्र यादव को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने पर आदिवासी मातृशक्ति संगठन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा विधायक देवेंद्र यादव की माता का राजकीय गमछा से सम्मान किया गया। इस अवसर पर आदिवासी मातृशक्ति संगठन के प्रतिनिधिमंडल चन्द्रकला तारम, चंद्रिका रावटे, अश्लेष मरावी एवं हाउस लीज संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र परघनिया व रिसाली निगम के एमआईसी मेंबर चंद्रभान सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।