कांग्रेस नेता भूपत साहू का निधन: गृहमंत्री साहू के बड़े भाई थे…कुछ महीनों से चल रहे थे अस्वस्थ

भिलाई। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई एवं जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूपत साहू का आज निधन हो गया। साहू कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार गृहगांव बासीन (गुरुर) बालोद जिला में किया जाएगा।

स्वर्गीय साहू बालोद जिला के मंडी अध्यक्ष सहित कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर रहे हैं और बालोद जिला के प्रभावी राजनीतिज्ञों में उनकी गणना होती थी। साहू अविभाजित मध्यप्रदेश के मंत्री रहे झुमुक लाल भेडिय़ा के कट्टर समर्थकों में गिने जाते थे।

साहू के निधन से दुर्ग तथा बालोद जिले के कांग्रेश जनों में शोक की लहर है। उनका 1 जून को जन्मदिन था, वह 80 वर्ष के थे। उनके निधन को दुर्ग सहित समूचे छत्तीसगढ़ में अपूरणीय क्षति बताते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार एवं अशोक अग्रवाल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...