CG BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े हत्या… कार के अंदर गोली मारकर उतारा मौत के घाट; देखिये Video

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बिलासपुर के सकरी इलाके में दिनदहाड़े एक कांग्रेस नेता की को कार के अंदर गोली मार कर हत्या कर दी गई है। कांग्रेस नेता की मौके पर ही मौत हो गई है। कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी का मर्डर किया गया है।

संजू त्रिपाठी ( महामंत्री, बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी)

मिली जानकारी के अनुसार हाईवे में कार रोककर संजू त्रिपाठी को गोली मारी गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ये मामला बिलासपुर के सकरी बायपास का है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है।

जिस MG कार में हत्या हुई है, उस में कांग्रेस महामंत्री लिखा है। संजू त्रिपाठी बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री थे। मिली जानकारी के अनुसार कार चालक कांग्रेस नेता को रोकर अंधाधुंध फायरिंग की गई है। वहीं अज्ञात आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए हैं।

देखिये Video :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए CM साय, विस्...

रायपुर। श्री झूलेलाल धाम में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी के संयोजन में आयोजित मेगा मेडिकल कैंप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित...

6 पुलिसकर्मी सस्पेंड: अवैध वसूली की शिकायत पर SP...

CG बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एसपी ने भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की है। एसपी वैभव बैंकर ने अवैध वसूली की शिकायत पर...

MBBS की छात्रा ने लगाई फांसी, रायपुर में कर...

रायपुर. कोरबा जिले में मेडिकल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान छाया गौतम (22 साल) के रूप में हुई...

अवैध कब्जा तोड़ने पर बवाल : कई घरों में...

रायगढ़. शहर के जेल पारा से सटे मोहल्ले में प्रस्तावित मरीन ड्राइव के लिए घरों को तोड़नेआज सुबह नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर...

ट्रेंडिंग