CG में सड़क हादसे में कांग्रेस नेता के बेटे की मौत: टाटा मैजिक और बाइक में हुई जबरदस्त भिड़त… युवक हुआ बुरी तरह से घायल… अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

CG में सड़क हादसे में कांग्रेस नेता के बेटे की मौत

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है की मृतक युवक कांग्रेस के पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष का बेटा बताया जा रहा है। तेज रफ़्तार टाटा मैजिक और बाइक के बीच भिड़ंत होने से ये हादसा हुआ है। दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने इस दुर्घटना पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना गरियाबंद के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बुधवार की रात आकाश टेंट का संचालक आकाश यादव अपनी बाइक से गरियाबंद से सढ़ोली जाने के लिए रवाना हुआ था। घर लौटने के दौरान बीच रास्त में गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार टाटा मैजिक क्रमांक सीजी 04 एन एम 8630 के चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल आकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल आकाश के सिर और सीने में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी हालत बिगड़ने लगी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयाी। बताया जा रहा है कि मृतक आकाश यादव कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष वीरू यादव का बेटा था। इस घटना की जानकरी के बाद क्षेत्र में मामत व्याप्त है। वहीं कोतवाली पुलिस ने घटना के बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना के कारणों कीजांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...