रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।MIC मेम्बर और महापौर पद की दावेदार रही डॉ. सीमा साहू ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। दूर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल के सेक्टर-5 भिलाई के बंगले में सीमा साहू ने BJP जॉइन किया।
