Congress President Election 2022: कांग्रेस में 24 साल बाद गैर गांधी: मल्लिकार्जुन खड़गे या शशि थरूर, कौन होगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष! काउंटिंग जारी

नई दिल्ली। मल्लिकार्जुन खड़गे या शशि थरूर-दोनों में कौन होगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष इसका फैसला आज होने वाला है. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित कर दिए जाएंगे. वोटों की गिनती आज सुबह 10 बजे एआईसीसी मुख्यालय में शुरू हो गई है. उसके बाद नए अध्यक्ष केे नाम का ऐलान होगा. कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए इस बार छठी बार चुनाव हुआ है और 24 साल बाद पहली बार ऐसा होगा जब कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिलेगा. इसके लिए 9,915 में से 9,500 से ज्यादा निवार्चक मंडल सदस्यों ने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया था.

देश भर में स्थापित 68 मतदान केंद्रों से सभी सीलबंद मतपेटियों को पार्टी मुख्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचा दिया गया है. सीलबंद मतपेटियों को उम्मीदवारों के एजेंटों के सामने खोला जाएगा और मतपत्रों को मिलाया जाएगा. उसके बाद सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती हो रही.

नए अध्यक्ष के सामने चुनौतियों की लंबी फेहरिस्त है. नि:संदेह इसमें कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने के सिलसिले पर ब्रेक लगाना सबसे मुश्किल चुनौती है. बुधवार को मतगणना के बाद नए कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होना तय माने जा रहे मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए अपने नेतृत्व के प्रति विश्वास का भाव पैदा किए बिना पार्टी संगठन की राजनीतिक क्षमता में उम्मीदों का पंख लगाना आसान नहीं होगा.

अशोक गहलोत पहुंचे दिल्ली
चुनाव रिजल्ट से पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत दिल्ली पहुंच गए हैं. यहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर मीडिया से कहा कि अनुभव का कोई विकल्प नहीं है. मल्लिकार्जुन खड़गे का लंबा अनुभव है. शशि थरूर के पास अंतरराष्ट्रीय अनुभव है… जो भी जीते, जीत कांग्रेस की होगी. कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सब साथ मिलकर काम करेंगे.

जयराम रमेश ने कहा-कांग्रेस की तरह किसी पार्टी में नहीं होता चुनाव
मतदान के बाद कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने मीडिया से कहा था, ‘यह ऐतिहासिक मौका है. कांग्रेस एकमात्र राजनीतिक दल है, जहां अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होता है। हमारे यहां टी एन शेषन की तरह केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री हैं. किसी दूसरी पार्टी में चुनाव नहीं होता.’

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...