कांकेर नक्सल मुठभेड़: 29 नक्सलियों की मौत पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, बोले – जांच होनी चाहिए… पूर्व सीएम बघेल का नया बयान आया सामने… गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया पलटवार

कांकेर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले कांकेर जिले में हुई मुठभेड़ में मंगलवार को सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली। जहां माड़ इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 29 नक्सलियों को ढेर कर दिया और सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें नक्सली लीडर शंकर राव भी शामिल है। मुठभेड़ में बीएसफ इंस्पेक्टर रमेश चौधरी सहित 3 जवान घायल हुए हैं, जिनमें 2 DRG के जवान हैं। घायल जवानों को हेलिकॉप्टर के माध्यम से रायपुर लाया गया है।

वहीं कांग्रेस ने इस पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की है। पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जो लोग शहीद हुए और कुछ हमारे सुरक्षाकर्मी घायल हुए, उनके प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।

वहीं पूर्व CM भूपेश बघेल का भी बयान सामने आया है। इसमें वे कह रहे हैं कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, प्रदेश में फर्जी मुठभेड़ बढ़ गए हैं। हालांकि सियासी विवाद बढ़ने पर बघेल ने कहा कि, उन्होंने यह बयान एनकाउंटर की घटना से पहले दिया था, मुठभेड़ की जानकारी तो बाद में लगी।

दरअसल, भूपेश बघेल चुनाव प्रचार के लिए कवर्धा पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा कि, बीजेपी के शासनकाल में फर्जी एनकाउंटर होता रहा है, गिरफ्तारियां हुई हैं। अभी 4 महीने में फिर से फर्जी एनकाउंटर में वृद्धि हुई है। नक्सली बताकर आदिवासियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि, पुलिस के द्वारा आदिवासियों को डराया धमकाया जाने लगा है कि तुमको फलां केस में गिरफ्तार कर लेंगे। इस प्रकार की घटनाओं की वृद्धि हो रही है। हालांकि विवाद बढ़ने पर भूपेश बघेल ने इसे एनकाउंटर से पहले दिया बयान बताया।

भूपेश बघेल ने अपने कवर्धा वाले बयान पर सफाई दी, लेकिन उससे पहले ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बुधवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डाली। बैज ने कहा कि, सरकार दावा कर रही है 29 नक्सली मारे गए। अगर नक्सली ओरिजनल हैं तो बड़ी कामयाबी है। अगर निर्दोष ग्रामीण है तो सरकार पर प्रश्न चिन्ह भी खड़ा होगा।

इस बयान के बाद अब बुधवार को भूपेश का नया बयान आया। उसमें उन्होंने कहा कि, हमारे जवानों को बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बहादुरी से काम किया है। 29 नक्सली मारे गए यह बड़ी घटना है। मैं जवानों को पुनः बधाई देता हूं।

बैज ने कहा कि, इस मुठभेड़ की सत्यता जनता के सामने आनी चाहिए। मुठभेड़ में मारे गए 29 नक्सली है या निर्दोष ग्रामीण इसमें शामिल हैं। यह सरकार को स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों को सरकार लगातार मारने का काम कर रही है। आदिवासियों में भी आक्रोश बढ़ेगा।

वहीं रायपुर में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, कांग्रेसी कह रहे हैं कि एनकाउंटर फर्जी है, मैं जिन दो जवानों से मिलकर आया हूं। जिन्हें गोली लगी है क्या वह फर्जी है। जो नक्सली मारे गए वो वर्दीधारी थे। सभी 29 वर्दीधारी नक्सली थे, क्या यह गलत है। उनके पास से एसएलआर, एक-47, इंसास 303 जैसी बंदूक मिली है, क्या यह गलत है।

गृहमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में 250 सड़क बनाने के लिए कभी ध्यान नहीं दिया। 90 से अधिक पुल पुलिया के लिए कभी ध्यान नहीं दिया। कभी ऑपरेशन के लिए ध्यान नहीं दिया। जब भाजपा के कार्यकर्ताओं की और अन्य लोगों की हत्या होती रही तो घड़ियाली आंसू बहाते रहे।

अब इस तरह की बात कर रहे हैं। यह बहुत दुर्भाग्य जनक है। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। झीरम को लेकर भूपेश बघेल कहते रहे की सबूत मेरे जेब में है, तो आज तक जेब में ही रखे हुए हैं क्या, निकालते क्यों नहीं है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग घोटाला: मार्कफेड के पूर्व MD मनोज...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में ED ने मार्कफेड के पूर्व MD मनोज सोनी को ईडी ने गिरफ्तार कर स्पेशल कोर्ट में पेश...

महादेव बुक मामले में 5 आरोपियों को कोर्ट में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक मामले में गिरफ्तार गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी के खिलाफ ईडी ने चालान पेश कर दिया है।...

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यू-ट्यूबर्स से कलेक्टर डॉ. गौरव...

रायपुर। शहर में सोशल मीडिया के माध्यम से आम मतदाताओं को 07 मई को मतदान हेतु प्रेरित करने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स व यू-ट्यूबर्स से...

शादी की खुशियां बदली मातम में: बहन की शादी...

शादी की खुशियां बदली मातम में डेस्क। उत्तर प्रदेश के मेरठ में उस समय खुशियां मातम में बदल गईं जब एक 18 साल की लड़की...

ट्रेंडिंग