भिलाई में पकड़ाया नशीली दवाइयों का सौदागर: बैन टेबलेट बेचने के फ़िराक में था आरोपी… पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा… 328 नग सैमफेक्स प्लस टेबलेट जब्त

  • थाना छावनी अप.क. 161/24 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दुर्ग पुलिस ने नशीली दवाई बेचते एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से प्रतिबंधित सैमफेक्स प्लस टेबलेट 328 नग बरामद हुई है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत एक्शन लिया गया है।

पूरे मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है –

जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग व्दारा आगामी लोकसभा निवार्चन को दृष्टिगत रखते हुये अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध निगाह रखने एवं ठोस कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, जिस पर सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों का विक्रय करने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस हेतु मुखबीर लगाये गये एवं संदिग्ध लोगों पर लगातार नजर रखी गयी। इसी कम में सूचना प्राप्त हुयी कि देना बैंक के पीछे सडक नंबर 8 पीपल पेड के नीचे एवं बैकुण्ठ धाम मैदान मंच के पास छावनी में मोहम्मद अरमान नामक व्यक्ति द्वारा नशीली दवाई बेचने के लिये बैठा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेरा बंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लिये जाने पर आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित सैमफेक्स प्लस टेबलेट 328 नग कीमती 9840 रूपया एवं मोटर सायकल डिस्कवर कीमती 8000 रूपया कुल कीमती 17840 रूपया बरामद की गई। आरोपी के विरूद्ध थाना छावनी में नारकोटिक्स एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में एसीसीयू एवं थाना छावनी स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी
मोहम्मद अरमान राईन पिता मोहम्मद इमरान 33 वर्ष, अमर टेलर के पीछे शारदा पारा, किशन चौक के पास केम्प 2 भिलाई

जब्त सामान –
प्रतिबधित सैमफेक्स प्लस टेबलेट 328 नग कीमती 9840 रूपया एवं मोटर सायकल डिस्कवर कीमती 8000 रूपया कुल कीमती 17840.00 रूपया

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...