मोदी सरकार के बजट को कांग्रेस ने बताया जुमला… कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्वेता बोली – बजट में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए कोई धनराशि का आवंटन नहीं होना महिलाओं के साथ धोखा

भिलाई। कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्वेता मिश्रा ने 2023 देश का बजट महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा को लेकर एक जुमला बताया है। उन्होंने कहा की मोदी सरकार की महिला सुरक्षा की बड़ी-बड़ी बातें, लेकिन बजट में उस सुरक्षा के लिए एक भी धनराशि का आवंटन नहीं होना सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताता है। महिलाओं के लिए ₹200000 पर 7.30 परसेंट ब्याज पर 2 साल के लिए दिया गया है यह मन लुभा वन बात महिलाओं के लिए धोखा ही है। क्योंकि नोटबंदी के कारण आज की महिलाओं के पास इतना धन ही कहां होता है और जो महिलाएं अपने परिवार के लिए धन इकट्ठा कर रखती थी। वह आज के समय में इतनी महंगाई में महिलाओं की रसोई पर बढ़ता हुआ खर्च मोदी सरकार के बजट से कोसो दूर है।

महासचिव श्वेता ने आगे बताया की केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही पूर्व की योजनाएं वुमन हेल्पलाइन बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ वर्किंग वुमन हॉस्टल स्वाधार गृह के लिए 202122 और 2022 23 मैं कुछ भी रकम का आवंटन नहीं करना सरकार की नियत पर शक पैदा करता है। नरेंद्र मोदी द्वारा g20 के भाषण में महिलाओं के नेतृत्व में देश के विकास की बात कही थी पर वह शायद भूल गए की महिला सशक्त जब होती है। जब शिक्षित होती है भले ही शैक्षिक संस्थानों में लड़कियों को 5% आरक्षण मिलता है। लेकिन उन्हें फीस लड़कों के बराबर ही देनी होती है महिलाओं के लिए बजट में स्किल डेवलपमेंट और हायर एजुकेशन के लिए भी तत्परता से सोचा जाना चाहिए था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG ट्रांसफर: कई अधिकारियों के हुए तबादले, GAD ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय के चार अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है। देखिए सूची...

CBSE बोर्ड रिजल्ट: 10वीं में लावण्या ने हासिल की...

भिलाई। सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया। जिसमें दुर्ग जिले की बेटी लावण्या यादव ने 10वीं...

साय कैबिनेट ब्रेकिंग: विष्णुदेव मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म… बैठक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमे कई फैसले लिए...

रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर सुसाइड केस : पति का था...

बिलासपुर. रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि...

ट्रेंडिंग