भोले बाबा के बारात में इस बार भी बाराती बनकर भिलाई आएंगे पूर्व गृह मंत्री पैकरा और अमर अग्रवाल… दया के आमंत्रण को स्वीकारा, आयोजन को लेकर दी शुभकामनाएं

भिलाई। भिलाई में निकलने वाले भोले बाबा की भव्य बारात की तैयारी जोरों से चल रही है। राजनेता से लेकर प्रशासनिक और व्यापारियों व शहर के वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रण कार्ड देने का दौर जारी है। पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा और पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल को आमंत्रण कार्ड भी पहुंच गया है। दोनों राजनेता भोले बाबा की बारात में पहले भी शिरकत कर चुके हैं। अब दोबारा बाराती बनकर आएंगे और भोले बाबा का आशीर्वाद लेंगे।

बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, आयोजन को लेकर लगातार तैयारी चल रही है। पूर्व मंत्री पैकरा जी और पूर्व मंत्री अग्रवाल जी पिछले आयोजनों में भी भिलाई आते रहे हैं। उन्होंने बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के आमंत्रण को स्वीकारा है और आयोजन को लेकर ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

लगातार जारी है आमंत्रण कार्ड देने का दौर, हजारों लोग होंगे शामिल: दया
दया सिंह ने बताया कि आमंत्रण कार्ड देने का दौर लगातार जारी है। बाबा की बारात में हजारों लोग शामिल होंगे। हथखोज से निकलकर खुर्सीपार केनाल रोड पर भोले बाबा की बारात निकलेगी। इसकी तैयारी जबरदस्त चल रही है। शहर के सभी बाजारों में व्यापारियों को आमंत्रण कार्ड देकर आमंत्रित किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सल अभियान का असर : 13 लाख के इनामी...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच सुरक्षा बलों को एक और सफलता मिली है। ओडिशा में...

जंगल में माओवादियों की छिपी दौलत का खुलासा :...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र...

पेंड्रावन जलाशय को लेकर सियासत तेज : भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पेंड्रावन-बंगोली जलाशय क्षेत्र में खनन की अनुमति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस...

धान खरीदी केंद्र शिफ्ट करने पर भड़के किसान :...

अभनपुर। धान खरीदी सीजन की शुरुआत के साथ ही रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में खरीदी केंद्र के स्थानांतरण को लेकर विवाद खड़ा हो...