CG – पॉलिटेक्निक के छात्र ने की खुदकुशी: साड़ी से फंदा बनाकर लगा ली फांसी… पिता ने कहा-संगति का दुष्प्रभाव, अनुचित मांगों को पूरा कराया

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि सरकारी स्कूल में शिक्षक देवकीनंदन वैष्णव और उनके परिवार को इस बात का दुख है कि, सभी तरह की इच्छाएं पूरी करने के बाद भी छोटे पुत्र हिमांशु वैष्णव ने खुदकुशी कर ली और कई सवाल छोड़ गया। कोरबा के सिविल लाइन पुलिस थाना के अंतर्गत पौड़ीबाहर क्षेत्र में निवासरत वैष्णव परिवार को आज सुबह इस घटना की जानकारी हुई। 22 वर्षीय पुत्र हिमांशु की गतिविधियां पिछले कुछ दिनों से सामान्य नहीं थी। पिता ने बताया कि रात्रि को घर आने के बाद हिमांशु अपने कमरे में गया और आज सुबह काफी देर तक नहीं उठा तो इस पर संदेह हुआ। बाद में मालूम चला कि साड़ी से फंदा बनाकर उसने खुदकुशी की है।

युवक पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करता था
शिक्षक वैष्णव ने बताया कि कुछ दिनों से उसकी मनमानी मांगे जारी थी और हमने इसे पूरा भी किया। केवल उसके दबाव के कारण ही कार खरीदी गई। दुखी मन से पिता ने इस बात को भी स्वीकार किया कि रायपुर में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करने के साथ उसकी संगति बिगड़ गई थी। युवक के फांसी लगाने की खबर मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को उतारा। इस मामले में मर्ग कायम करने के बाद आगे की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से बदलेगा...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा...

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...