भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने अय्यूब के साथ कांग्रेसी कन्याकुमारी रवाना: राहुल गांधी के साथ कांग्रेसी करेंगे पदयात्रा…

भिलाई। आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व मे 7 सितंबर से भारत जोड़ों यात्रा शुरू हो रही है। इस यात्रा में देशभर के कांग्रेसी शामिल होने जा रहे हैं। यह यात्रा 7 सितंबर से शुरू हो रही है। जो अगले कुछ महीनों तक चलेगी। दुर्ग जिले के कांग्रेसी भी कन्याकुमारी के लिए रवाना हुए हैं। युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष अय्यूब खान ने बताया कि, कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 3500 किलोमीटर और 5 माह तक चलने वाली वाली है। इसमें शामिल होने दुर्ग ज़िला से सहयोगी पदयात्री मे अय्यूब ख़ान पूर्व अध्यक्ष लोकसभा युवा कांग्रेस अपने साथियो के साथ कन्याकुमारी के लिये रवाना हो गए हैं।

अय्यूब खान ने बताया कि भारत जोड़ों यात्रा में राहुल गांधी के साथ 118 पदयात्री शामिल होंगे जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक पदयात्रा पूरी करेंगे। यात्रा का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा देश में लगातर बढ़ाई जा रही कमर तोड़ महंगाई के खिलाफ, देश की एकता को तोड़ने वाली भा ,जा ,पा , विचारधारा के खिलाफ, सार्वजनिक उपक्रम को लगातर बेचने और निजीकरण के खिलाफ, तेजी से बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ, देश में लगातर बढ़ती गरीबी के खिलाफ , ई डी , सी ,बी ,आई , चुनाव आयोग सहित अन्य संस्था को राजनिति से प्रेरित कर काम करवाने के खिलाफ, जनता के द्वारा चुनी गईं सरकार को गिराकर वहां के विधायको की खरीद फरोख्त कर डरा धमकाकर राज्यों में भाजपा द्वारा आपनी सरकार बनाने के खिलाफ एवं सेना में अग्निवीर जैसे नौकरी कानून लाने खिलाफ सहित अन्य ज्वलंत मुद्दे को लेकर भारत जोड़ो यात्रा होगी । भारत जोड़ो यात्रा के सहयोगी पदयात्रा के रूप मे कांग्रेस नेता अय्यूब ख़ान, संदीप बक्शी जिला अध्यक्ष कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ, पुरषोत्तम सोनवानी, यूवा कांग्रेस नेता शाहिद इस्लाम खान, वीरेंद्र बंजारे, गुरजीत सिंह, विलियम जॉन शमिल रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : बाइक और कार में...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना में...