ACC कॉलोनी की 2 गेट बंद, जामुल के लोगों का सफर हो गया लंबा: दुर्ग कलेक्टर के पास पहुंचे श्रीराम जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारी…दोनों गेट खोलने की रखी मांग

जामुल में ACC कॉलोनी परिसर में स्थित हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए विद्यालय जाने हेतु पूर्व में 3 दिशाओं में तीन द्वार अर्थात गेट हुआ करते थे जिन्हें कोविड-19 में बंद कर दिया गया था एसीसी कॉलोनी वासियों के हित में। उस दौरान यह उचित था किंतु अब भी इनमें से एक ही गेट से बच्चों का आना जाना होता है जो कि मेन गेट है । एक गेट आंशिक रूप से चालू है जहां से बच्चों की साइकिल का आना जाना नहीं हो पाता क्योंकि वह फैक्ट्री के एकदम सामने है और फैक्टरी का वहां गाड़ी स्टैंड भी है। और एक गेट पूर्ण रूप से जो राम मंदिर जामुल के पास स्थित है वह पूर्ण रुप से बंद कर दिया गया है जामुन नगर में रहने वाले विद्यार्थियों को इस वजह से लगभग 2 से 3 किलोमीटर अतिरिक्त यात्रा यात्रा करनी पड़ रही है इन छात्रों की आयु 4 से 18 वर्ष तक के बीच की है। छोटे बच्चों को स्कूल छोड़ना और वापस ले जाने में अभिभावकों को अपना काम-धाम छोड़ कर जाना पड़ता है एवं विद्यार्थियों का दिन में एक से डेढ़ घंटा अतिरिक्त समय अपव्यय होता है वह अलग समस्या है सबसे बड़ी दुविधा यह है कि जिस मार्ग में विद्यार्थी आना-जाना कर रहे हैं वह हमेशा चालू रहता है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना हमेशा बनी रहती है।

आज इस संदर्भ में श्री राम जन्म उत्सव समिति जामुल के प्रखंड अध्यक्ष यशवंत राजपूत के नेतृत्व में ज्ञापन कलेक्टर महोदय को सौंपा गया जिसमें पूर्व में संचालित द्वार पुनः संचालित करते हुए विद्यार्थियों को सुविधा हो इस हेतु एसीसी प्रबंधन जामुल को निर्देशित करने का आग्रह किया गया है।


इस विषय का संज्ञान में आने की वजह यहां से एसीसी कॉलोनी में स्कूल से पढ़कर निकले एक विद्यार्थी राहुल राय रहे जिन्होंने अपनी शिक्षा यहां से प्राप्त की। अपने स्कूल से प्रबंधन से एवं छात्रों से लगाव होने के कारण उन्होंने बच्चों को पैदल लंबे मार्ग से आते जाते हुए देखा और कलेक्टर महोदय तक इस बात को ले जाने का निश्चय किया जिसमें अन्य साथियों जो उस स्कूल से पढ़कर निकले है वो जनहित का कार्य करने का संकल्प उठाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...