छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स की रेड: रायपुर सहित कई जिलों में IT टीम की दबिश… स्टील, शराब और कंस्ट्रक्शन कारोबारी के ठिकानों पर हुई ताबड़तोड़ छापेमारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश जोन का आईटी दस्ता आज तड़के रायपुर, रायगढ़ और खरसिया में कई व्यापारियों के यहां दबिश दी। इस मामले में विस्तृत खबर की प्रतीक्षा की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश के कई स्टील और शराब कारोबारी के साथ साथ कंस्ट्रक्शन बिजनेस से जुड़े कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स के अफसरों ने दबिश दी है, हालांकि ये छापेमारी है या फिर सर्वे इस बारे में अधिकृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

रायपुर के अलावा रायगढ़, बिलासपुर में भी कई जगहों पर इनकम टैक्स के अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं। रायगढ़ के चांदनी चौक स्थित एक कारोबारी के ठिकाने में सुबह से ही इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी पहुंचे हुए हैं, वहीं चैतन्य नगर और कृष्णा विहार इलाके में भी इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों की कार्रवाई चल रही है।


आज शराब और स्टील कारोबारी के साथ-साथ कंस्ट्रक्शन से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग के अफसर पहुंचकर जांच करते हैं। 50 से अधिक आयकर अधिकारी जांच में शामिल है। फिलहाल यह शुरुआती जानकारी सामने आ रही है पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि छापेमारी के दौरान इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों को ठिकानों से क्या मिला है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...