ब्रेकिंग: भिलाई निगम में काम दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी: कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक के खिलाफ जुर्म दर्ज… मकान और ऑफिस में ताला जड़कर आरोपी हुआ फरार

भिलाई। अमृत मिशन में लोहे के इस्तेमाल को लेकर बड़े व्यवसायी से लाखों रुपये का ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने कन्सट्रक्शन कंपनी के खिलाफ धरग 420 के तहत कार्रवाई की है। खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि मकान नम्बर 13 सुंदर नगर निवासी दिनकर बासोतिया डीबी कमर्शियल कंपनी कार्यालय तेलहा नाला खुर्सीपार का संचालक है। एल.आई.जी. 253 , पदमनाभपुर निवासी अनिल कुमार शर्मा जिनका पूजा कन्सट्रक्शन नामक कंपनी है। इनके यहाँ से उक्त कंपनी से लोहे का सामान खरीदा जाता था।

अनिल ने  2016 से अपने कन्सट्रक्शन कार्य के लिए पीड़ित के फर्म से उधार में लोहा खरीदकर कर समय समय में भुगतान करता था। वर्ष  2019 में अनिल कुमार शर्मा एवं लक्ष्मी कन्सट्रक्शन कंपनी महाराष्ट्र के प्रतिनिधि आकर पीड़ित से कहा कि लक्ष्मी कन्सट्रक्शन कंपनी को छत्तीसगढ राज्य के विभिन्न क्षेत्र में अमृत मिशन योजनान्तर्गत निर्माण कार्य करने का टेंडर मिला है। जिसे लेकर  लक्ष्मी कन्सट्रक्शन कंपनी महाराष्ट्र के प्रतिनिधि ने भी अपनी सहमति दी। दोनो की कंपनी साथ मे काम का झांसा दिया। अमृत मिशन में काफी सारे लोहे की  आवश्यकता होने की जानकारी पीड़ित को आरोपी ने दिया।

पूजा कन्सट्रक्शन कंपनी के मालिक अनिल कुमार शर्मा का पीड़ित से  पुराना व्यावसायिक सम्बन्ध होने से उज़के बातों में भरोसा कर उधार में लोहा देना पीड़ित ने शुरू किया।  पीड़ित ने करीब 28,86,081.98 रुपये का लोहा दे चुका था। रुपये बढ़ने पर अनिल शर्मा लेन देन बंद कर दिया। रकम का तकादा करने जब भी पीड़ित जाया करता उसे जल्द देने का आश्वासन देकर आरोपी अनिल शर्मा गुमराह करता था।  अनिल पर जब रुपये लौटने का दबाव बनाए जाने पर अपनी फर्म पूजा कन्सट्रक्शन कंपनी के नाम का 2  चेक दिया। लेकिन चेक बाउंस हो गया। बाद में पता करने पर पीड़ित को जानकारी मिली कि लक्ष्मी कन्सट्रक्शन कंपनी महाराष्ट्र ने पूजा कन्सट्रक्शन कंपनी को पेटी कांट्रेक्ट में कार्य दिया था। इस बीचअनिल कुमार शर्मा से संपर्क करने की कोशिश करने पर  पता चला कि अनिल कुमार शर्मा अपने कार्यालय एवं घर पर ताला लगाकर फरार हो गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...