नगर निगम के पूर्व अधीक्षण यंत्री के मकान में 9 लाख की चोरी: गणेश उत्सव देखने गया था पूरा परिवार… इधर चोरों ने घर पर कर दिया हाथ साफ… 4 लाख रुपए नगदी और सोना चांदी के जेवरात पार, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के सेवानिवृत अधीक्षण यंत्री के सुने मकान से लाखों का सामान पार हो गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने धारा 457,380 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है। पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि विघुत नगर रजनीगंधा कालोनी में निवास रोहित कुमार साहू 5 सितंबर को अपने पूरे परिवार के साथ  गणेश उत्सव देखने के लिए गये थे। इस दौरान मकान में ताला जड़कर निकले थे। घटना की रात 9.30 बजे अपने घर लौटने पर देखा कि सामने गेट में ताला लगा ही था। जब ताला खोलकर मकान में  प्रवेश करने पर अंदर कमरे का ताला कूंदा समेत टुटा पड़ा मिला। बेडरूम में रखे आलमारी, लाकर में रखे सोने चांदी के जेवरात जिसमे 1 नग सोने का नेकलेस, सोने का चैन 06 नग, काले रंग का मोती माला में गुथा हुआ सोने का मंगलसुत्र 8 नग, सोने का झुमका 2 नग, सोने का बाला 3 नग, कान का इयरिंग 15 नग, सोने का अंगूठी 10 नग, सोने का चुडी 2 सेट, सोने का फुल्ली 6 नग, डायमण्ड नेकलेस 1 नग, चांदी का पायल मोटा पतला 25 नग, करधन 1 और नगदी रकम 4 लाख रुपयें गायब मिले। कुल चोरी की कीमत 9 लाख रुपये आंकी गई है। पीडित रोहित साहू जुलाई 2020 में भिलाई निगम से अधीक्षण यंत्री पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...