देशी शराब भट्टी हटाने कांग्रेसियों ने दिया धरना, मुकेश चंद्राकर ने कहा – प्रशासन नहीं माना तो करेंगे उग्र प्रदर्शन

भिलाई नगर। लक्ष्मी मार्केट सुपेला स्थित मुख्य मार्ग पर स्थित देशी शराब दुकान को हटाए जाने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोसानाला सुपेला ने रविवार को एक दिवसीय धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह नाथ के नेतृत्व में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने स्पष्ट कहा कि यह धरना पूरी तरह शांतिपूर्ण है। प्रशासन हमारी इस मांग को गंभीरता से ले और इस देशी शराब भट्टी को हटाए अन्यथा आने वाले समय में कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि लक्ष्मी मार्केट सुपेला भिलाई का सबसे व्यस्ततम मार्केट है। मुख्य मार्ग से लगे होने के कारण इस सड़क पर ट्रैफिक की बहुतायत है। रोजाना सुबह से देर रात तक हजारों की भीड़ की आवाजाही रहती है। देशी शराब भट्टी होने के कारण दुकान के सामने हमेशा अनियंत्रित भीड़ रहती है, जिसके कारण लोगों को परेशानी होती है। वहीं महिलाओं और बच्चों को कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय व्यापारियों के समर्थन एवं आसपास निवासरत लोगों की परेशानी को देखते हुए कांग्रेस ने इस जन आंदोलन की शुरुआत की है।

धरना में उपस्थित कांग्रेस नेताओं का कहना था कि हमें शराब नहीं, शिक्षा चाहिए। नशा नहीं, हमें सुरक्षा चाहिए। सिर्फ शराब दुकान का विरोध नहीं है यह हमारे बच्चों के भविष्य और हमारे शहर की संस्कृति को बचाने की लड़ाई है।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्राकर ने कहा कि हमारा विरोध नशे से है। यदि संडे मार्केट की भीड़ से ट्रैफिक जाम होता था तो इस देशी शराब भट्टी से तो रोजाना ट्रैफिक जाम हो रहा है। शासन प्रशासन इस और इसलिए ध्यान नहीं दे रहा क्योंकि यहां से पैसा मिलता है। उन्होंने कहा कि आज तो हम शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं लेकिन जल्द ही इस देशी शराब भट्टी को यहां से हटाया नहीं गया तो हम उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

उन्होंने कहा कि यहां के भाजपा विधायक ने इस भट्टी को हटाने के लिए 90 दिन का समय मांगा था लेकिन वह सिर्फ घोषणा करते हैं करते कुछ नहीं। हमें उन पर विश्वास नहीं, यही कारण है कि आज कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य इस शराब भट्टी को हटाने सड़क पर उतरे हैं।

धरना प्रदर्शन में साडा के पूर्व उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, अरुण सिंह सिसोदिया, इरफान खान जिला महामंत्री, भूपेंद्र यादव, राजेश साहू, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ दत्ता, जी. राजू, सभापति न.पा. नि. भिलाई गिरवर बंटी साहू, एमआईसी सदस्य लालचंद वर्मा, चंद्रशेखर गवई, केशव चौबे, आदित्य सिंह, पार्षद उषा शर्मा, अंजू सुमन सिन्हा, फारुख खान, राधेकांत मिश्रा, सरषीज घोष, निरंजन बिसाई, मो. रफीक, अमीर अहमद ,रविंद्र सिंह, दीपक भाटिया, शमशेर सिद्दीकी, आनंद डोंगरे, अजय सिरवाबीकर, डेरेश्वर बंजारे, हीरा शंकर साहू, मेरिक सिंह, उमाशंकर साहू, घटोत्कच शुक्ला, कलाम खान, किशन यादव, ललित पाल, कन्हैया चुरहे, आकाश कनौजिया, अनसूया मरकाम, ईश्वरी बडानी, पिंकी वर्मा, जोगेश्वरी साहू, कीर्ति सिंह, ललिता साहू, अंजली भवते, शोएब मोहम्मद, मो.शाहिद, जयप्रकाश सोनी, भीमान दास गोरा, वासु पांडे, शशिकांत साहू, विनोद यादव, अमित सिंह , सोनू अंसारी, कृतेश साहू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शाम 4 बजे धरना कार्यक्रम के समापन पर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...