राजनांदगांव में बिजली की आंख मिचौली, लोग परेशान : कांग्रेसियों ने अफसरों को दी चेतावनी, कहा – बिजली व्यवस्था सुधारो नहीं तो होगा उग्र प्रदर्शन

राजनांदगांव। क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्रवासी परेशान हैं। ग्राम सिंघोला सब स्टेशन से बार-बार बिजली सप्लाई बंद हो रही, इसके चलते धामनसरा, सुरगी, मलपुरी, सहित आसपास क्षेत्र के ग्रामीण परेशान हो चुके हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने विभाग के अफसरों को ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था नहीं सुधरने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। छाबड़ा ने कहा, बिजली गुल होने से क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ रही है। विद्युत कंपनी के अफसरों के साथ-साथ भाजपाई नेताओं के कान में जू तक नहीं रेग रहा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने अफसरों को चेताते हुए कहा कि सिंघोला सब स्टेशन के विद्युत व्यवस्था सुधारों नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहो। ग्रामीण अंचल में अंधेरे की वजह से असामाजिक तत्वों द्वारा आसानी से लूट, हत्या, चोरी जैसी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ग्रामीण बिजली बंद की शिकायत कई बार कर चुके हैं, फिर भी व्यवस्था जस की तस बनी हुई है। कहने को तो राजनांदगांव विधानसभा वीआईपी जिला कहलाता है परंतु समस्या सुनने वाला कोई नहीं, क्योंकि यहां के विधायक व सांसद राजनांदगांव से कोई मतलब ही नहीं रखते हैं।

बिजली व्यवस्था नहीं सुधार पा रहे रमन सिंह

छाबड़ा ने कहा, दुर्भाग्य है कि यहां के विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डा.रमन सिंह का विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव का है, इसके बावजूद बिजली अवरूद्ध रहता है। कांग्रेस कई बार यहां के विधायक का ध्यानाकर्षण करा चुकी है, इसके बावजूद भी समस्या यथावत है, कोई सुधार नहीं हुआ है। यहां के विधायक डा.रमन सिंह अपने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था नहीं सुधार पा रहे हैं, ये बड़ी ही सोचनीय विषय है।

भाजपा सरकार ने विद्युत विभाग को बनाया लचर

छाबड़ा ने कहा, भाजपा सरकार ने विद्युत विभाग को लचर बना दिया है। अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के हित में सड़क की लड़ाई लड़ी है। विद्युत व्यवस्था नहीं सुधरी तो आने वाले दिनों में स्थानीय विधायक डा.रमन सिंह का पुतला दहन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व जनपद सदस्य योगेन्द्र दास वैष्णव, डोमार साहू, लोकेश गंगवीर, सरपंच दिल्लू साहू, सरपंच केशव हिरवानी, उपसरपंच कृतलाल, मुकेश, रोशन साहू सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिसाली: प्रगति नगर समर कैंप का भव्य समापन, ‘बेटियां’...

रिसाली:रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 23 प्रगति नगर के ठेठवार भवन में 'नृत्य कला मंदिर' द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का भव्य समापन...

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, छत्तीसगढ़ में 1000...

रायपुर। आम आदमी को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की...

दुर्ग में प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल : गर्लफ्रेंड...

दुर्ग। जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड से बातचीत करने के शक...

CG Crime : नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, शिक्षक...

बिलासपुर। बिलासपुर के तोरवा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तोरवा थाना...