दुर्ग को खेल के क्षेत्र में मिलेगी नई पहचान : रविशंकर स्टेडियम का होगा कायाकल्प, 33 साल के लिए BCCI को लीज पर देने का फैसला

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिला क्रीडांगन निर्माण समिति की बैठक हुई, जिसमें रविशंकर स्टेडियम को 33 साल के लिए बीसीसीआई को लीज पर दिया देने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर ने बताया, बीसीसीआई द्वारा स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा, जिससे खेल के क्षेत्र में इसे नई पहचान मिलेगी।

बैठक में जिला क्रीडांगन समिति में नए सदस्यों के मनोनयन, रविशंकर स्टेडियम के जीर्णाेद्धार एवं निर्माण कार्य, लीज प्रक्रिया, युवा उत्सव आयोजन एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए। बैठक में जिला क्रीडांगन समिति में नये सदस्यों को शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, विधायक अहिवारा डोमनलाल कोर्सेवाड़ा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल भी उपस्थित थे।

जनवरी में होगी प्रदेश स्तरीय कबड्‌डी प्रतियोगिता

कलेक्टर चौधरी ने बताया कि रविशंकर स्टेडियम को 33 साल के लिए बीसीसीआई को लीज पर दिया जाएगा। बीसीसीआई द्वारा स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा, जिससे खेल के क्षेत्र में इसे नई पहचान मिलेगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्टेडियम में खेल के अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम या स्टेडियम के आस-पास अन्य असमाजिक गतिविधियां न हो, इस बात का विषेष ध्याान रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में जनवरी माह में प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसे देखते हुए जनवरी के पहले स्टेडियम में आवश्यक निर्माण कार्य एवं जीर्णाेद्धार कार्य पूर्ण कराए जाएं।

युवा उत्सव में गड़वा बाजा, मोहरी वादन भी शामिल

कलेक्टर चौधरी ने विकासखण्ड स्तरीय एवं जिला स्तरीय स्तरीय युवा उत्सव आयोजन के संबंधित तैयारियों एवं गतिविधियों की जानकारी ली। खेल एवं विकासखण्ड नोडल अधिकारी ने आयोजन स्थल एवं आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा, खेल गतिविधियों में गढ़वा बाजा को शामिल किया जाएगा। छत्तीसगढ़ी लोकगीतों के आयोजन में मोहरी वादन को जोड़ा जाएगा। बैठक में एडीएम अरविन्द एक्का, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, अपर कलेक्टर मुकेश रावटे, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक विलियम लकड़ा एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शरिया कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट ने माना गैर-कानूनी,...

रायपुर। मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कोई निजी धार्मिक संस्था या स्वयं...

स्मार्ट मीटर को लेकर चरणदास महंत ने सीएम को...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग...

छत्तीसगढ़ में बस सेवा बंद करने की चेतावनी, मांगें...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस सेवा को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को...

CG News: रील देखने के दौरान नेटवर्क गायब होने...

कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव में मोबाइल का नेटवर्क चले जाने से नाराज एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर...