CG में सिपाही ने खुद को कोर्ट में मारी गोली: कोर्ट परिसर में गोली चली, कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर कर ली आत्‍महत्‍या, 1 महीने पहले ही हुई थी शादी

CG में सिपाही ने खुद को कोर्ट में मारी गोली

कोंडागांव। छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव के कुटुंब न्यायालय में तैनात सुरक्षा गार्ड ने खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली। आत्‍महत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्‍थानीय थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। सिपाही का नाम जितेंद्र पटेल बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक परिवार न्यायालय में सुरक्षा गार्ड के रूप में पदस्थ जितेंद्र पटेल ने आज सुबह 9:30 से 10 के बीच परिवार न्यायालय परिसर में स्वयं के राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद एसडीओपी निमितेश सिंह परिहार समेत कोंडागांव पुलिस थाना प्रभारी प्रहलाद यादव एवं आरआई मनीष राजपूत व पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचे।1 माह पूर्व ही जवान की शादी हुई थी। अनुकंपा नियुक्ति के बाद जिला बल में भर्ती हुई थी।

एसडीओपी निमितेश सिंह परिहार से मिली जानकारी अनुसार पुलिस आरक्षक जितेंद्र पटेल परिवार न्यायालय में गार्ड के रूप में पदस्थ था। सुबह ड्यूटी पर आने के पश्चात 9:30 से 10:00 के बीच में उसने स्वयं को अपने ही राइफल से गोली मार ली। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। एसडीओपी परिहार ने बताया कि घटना पश्चात तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...