CG – आरक्षक सस्पेंड: बीच सड़क पुलिसवालों का पंगा… हाथपाई-मारपीट का वीडियो हुआ वायरल… SP ने किया निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

आरक्षक सस्पेंड

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में वर्दीधारियों के बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। कोर्ट में अपराधियों की पेशी के दौरान आरक्षकों के बीच हुआ विवाद सड़क पर आ गया और सड़क में दोनों के बीच जम कर मारपीट हुई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाने की पुलिस ने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को नियंत्रित किया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक घटना उस समय की है, जब आरक्षक विष्णु चंद्रा और विनय ठाकुर कुछ दिन पहले कैदी की पेशी कोर्ट में कराने गए थे,कोर्ट में विष्णु की तबीयत बिगड़ने पर उसने बेंच पर आराम करने का फैसला किया और विनय को कैदी की पेशी कराने के बाद उसे जगाने को कहा,विनय ने पेशी कराकर कैदी को अकेले ही जेल पहुंचा दिया, विष्णु के जागने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कांस्टेबल विष्णु चंद्रा शराब के नशे में था, और उसने विनय को फोन कर पुरानी बात को लेकर बहस छेड़ दी।

उस समय आरक्षक विनय ठाकुर ड्यूटी में था और कैदी की पेशी कराने में व्यस्त था, लेकिन अभद्र भाषा सुनकर वह भी भड़क उठा और सीधे जेल चौक पहुंचा,यहां दोनों के बीच बहस ने मारपीट का रूप ले लिया,वर्दीधारियों के बीच सड़क पर हो रही मारपीट को देखकर लोग वहां रुकने लगे और भीड़ जमा हो गई इधर घटना की सूचना सिविल लाइन थाने को दी गई, एएसआई अमृत साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों आरक्षकों को अलग कर वहां से भेज दिया,घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया और थोड़ी देर बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया,वीडियो वायरल होते ही वर्दीधारियों के बीच हुई इस मारपीट की चर्चा पूरे इलाके में फैल गई।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान जेल चौक पर जाम की स्थिति बन गई थी,सिविल लाइन थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरक्षकों को समझाया और ड्यूटी पर वापस भेज दिया,इसके बाद जवानों ने भीड़ को नियंत्रित कर यातायात व्यवस्थित किया,हालांकि, मारपीट की शिकायत किसी ने थाने में नहीं की है, लेकिन वर्दीधारियों के इस व्यवहार ने पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े कर दिए है।

वहीं अब इस मामले में पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक 977 विष्णु चंद्रा को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। विष्णु पर सहकर्मी से विवाद और मारपीट का आरोप था। वीडियो की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (आईपीएस )के द्वारा रक्षित निरीक्षक को जांच हेतु आदेशित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह आरक्षक पूर्व में अपने सहकर्मी से विवाद करने का आदी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर सेंट्रल जेल में खौफनाक वारदात: डबल मर्डर का...

बिलासपुर: बिलासपुर सेंट्रल जेल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार को यहाँ डबल मर्डर के केस में उम्रकैद की सजा काट रहे...

छत्तीसगढ़ BJP अध्यक्ष किरण सिंह देव यूपी में सड़क...

रायपुर/झांसी: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश में एक भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए हैं।...

दुर्ग में 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, परिवार...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के जांजगिरी गांव में 11वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के 26...

दुर्ग। साइबर ठगी के मामलों में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने...