दुर्ग में हादसों का सिलसिला जारी: बीती रात धमधा नाका में एक युवक की एक्सीडेंट में हुई मौत… लोगों ने किया चक्काजाम, जमकर नारेबाजी; MLA वोरा परिजनों से मिलने पहुंचे

दुर्ग। दुर्ग जिले में कल से ही हादसों का सिलसिला जारी है। मिली जानकारी के अनुसार धमधा रोड में कल रात सड़क दुर्घटना से 1 व्यक्ति की मौत हो गई। रोड पर रहवासियों ने मुआवजा की मांग को लेकर रोड चक्का जाम कर दिया है और सभी जमकर नारेबाजी करते हुए नजर आए। विधायक अरुण वोरा मृतक के परिजनों से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दिया एवं दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही। अरुण वोरा ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए एवं भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो उसके लिए जिला प्रशासन सतर्कता बरतें।

कल छात्रा समेत दो की गई जान
दुर्ग जिले में कल लगातार दो सड़क हादसों की खबर सामने आई थी। पहला मामला भिलाई में भाई-बहन के साथ सड़क हादसे का है। जहाँ एक कार चालक ने इन्हें ठोकर मरते हुए वहां से फरार हो गया।18 वर्षीय बालिका की मौत हो गई है वहीं 16 वर्षीय नाबालिग बालक की हालत नाजुक है। दूसरा मामला उतई क्षेत्र का है। जहाँ एक बोलेरो चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने के कारण एक बाइक सवार की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार शख्स को जबरदस्त ठोकर मारी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ब्लू वाटर खदान में 77 घंटे बाद मिला आदिल...

रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद शनिवार देर रात पानी की...

दिव्यांगजनों के लिए 31 अगस्त को रोजगार मेला, 30...

रायपुर। दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर एवं डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन के पीडब्ल्यूडी सेंटर के संयुक्त...

मंत्री ओपी चौधरी को भाजपा की राष्ट्रीय ‘सेवा संकल्प...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान समिति’ का गठन किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में गठित...

CG के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया को हाईकोर्ट का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के खिलाफ न्यायालय की अवमानना के मामले में सख्त रुख अपनाया है। जस्टिस विभू...