CG में कांग्रेस की लगातार बड़ी कार्रवाई: प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष सहित 10 लोगों को 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित, देखिए आदेश

CG में कांग्रेस की लगातार बड़ी कार्रवाई

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले नेताओं पर कांग्रेस पार्टी कार्रवाई कर चुकी है। वहीं अब कवर्धा में कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई किया है। बताया जा रहा है कि यहां चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ खिलाफ काम करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शमिल होने के चलते प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी, जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा के उपाध्यक्ष खेलूराम साहू सहित 10 कांग्रेसी नेताओं,कार्यकर्ताओ को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्काषित किया है।

इधर चुनाव प्रभारी के रिपोर्ट के बाद जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के जिला अध्यक्ष ने आदेश जारी किया है।

Exit mobile version